आरिफ नियाज़ी।
पाडली गुर्जर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी चांदनी ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।चांदनी के चुनाव लड़ने से मुस्लिम समाज में भी भाजपा का करेज़ बढ़ रहा है। पाडली नगर पंचायत में चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ।ढोल नगाड़ों पर भाजपा कार्यकर्ता नाचते झूमते नजर आए।

इस मौके पर नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यालय के उद्घाटन से पाडली गुर्जर नगर पंचायत पहली बार में जीत का इतिहास बनाएगी जिससे क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद नरेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पाडली गुर्जर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भाजपा प्रत्याशी चांदनी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहां की पाडली गुर्जर क्षेत्र विकास भाजपा के द्वारा ही हो सकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर दिखा दिया है कि वह हिन्दू मुस्लिम में कोई भेदभाव नहीं करती अब मुस्लिम समाज को तय करना है कि उनकी कयादत सरकार में किस तरह से होनी चाहिए।शादाब ने कहा कि अब मुस्लिम समाज को भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है भाजपा सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वाश का नारा देकर आगे बढ़ रही है यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। शादाब शम्स ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह कार्यालय पाडली गुर्जर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने पाडली गुर्जर क्षेत्र के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी चांदनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि पाडली क्षेत्र का विकास हो सके
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि वे सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में पाडली नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद नरेश बंसल, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री शादाब शम्स, चुनाव प्रभारी अमन त्यागी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का स्वागत किया और उनके संबोधन को ध्यान से सुना।
भाजपा प्रत्याशी चांदनी ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में कलियर से प्रत्याशी रहे मुनीश सैनी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स , देशराज करनवाल, प्रमोद चौधरी, सौरभ गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, बहरोज आलम, अफजल अली, ज़ुबैर अलामऔर भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।