आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में मेयर पद के चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोक रहे यशपाल राणा की पत्नी श्रेष्ठा राणा मजबूत प्रत्याशी साबित हो रहीं हैं।पुरानी तहसील के पूर्व पार्षद नितिन त्यागी का पूरा समर्थन भी श्रेष्ठा राणा को मिल रहा है।

इस दौरान यशपाल राणा ने नितिन त्यागी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया जिसमें बड़ी संख्या में पुरानी तहसील के लोग मौजूद रहे।इसके बाद नितिन त्यागी ने यशपाल राणा के साथ ढोल नगाड़ों और सैंकड़ों समर्थकों के साथ घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।इस दौरान यशपाल राणा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि श्रेष्ठा राणा आपकी बहु भी है बेटी भी है उसे आप अपना आशीर्वाद देकर नगर निगम की मेयर बनाने का काम करें।उन्होंने कहा कि नगर निगम में उनके काम से कभी भी किसी को निराशा नहीं होगी।उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतें रुड़की में झूठ बोलकर रुड़की का माहौल खराब करना चाहती हैं लेकिन जब तक उनके साथ रुड़की की जनता और भगवान का आशीर्वाद है तब तक कोई कुछ नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि श्रेष्ठा राणा को सभी धर्मों और जाति के लोगों का साथ मिल रहा है लोगों को कांग्रेस और भाजपा के बहकाए में नहीं आना है रुड़की नगर निगम का इतिहास निर्दलीय मेयर का रहा है जो आगे भी बरकरार रहेगा।अब जनता समझ चुकी है कि उनके क्षेत्र का विकास केवल और केवल श्रेष्ठा राणा ही कर सकती है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद नितिन त्यागी ने कहा कि उनके वार्ड के सभी लोगों ने तय किया है कि इस बार वायुयान पर अपनी मोहर लगाकर मेयर और पार्षद को विजई बनाना है तभी शहर का विकास होगा।नितिन त्यागी ने कहा कि उनके वार्ड में सबसे अधिक परेशानी जलभराव से है हालांकि उन्होंने पार्षद रहते हुए बड़े पैमाने पर अपने वार्ड में विकास कार्य कराए जिनका लाभ इस बार के चुनाव में उन्हें अवश्य मिलेगा। भारी समर्थकों के बीच नितिन त्यागी ने कहा कि इस बार वायुयान पर मोहर लगाकर यशपाल राणा की पत्नी श्रेष्ठा राणा को विजई बनाना है ताकि अपने नगर का विकास हो सके।उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार फिर जनता पार्षद बनाने जा रही है।इस मौके पर यशपाल राणा और नितिन त्यागी का सैंकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।