आरिफ नियाज़ी।
नगर पंचायत पाडली गुज्जर में इस बार अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।इस सीट पर भाजपा को लेकर मुसलमानों का नज़रिया लगातार बदल रहा है।आलम यह है कि हर रोज़ भाजपा प्रत्याशी चांदनी के समर्थन में बड़ी संख्या में मुसलमान पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।देर शाम पनियाला गांव में राव कदीर के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बहरोज आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों सभी जातियों का सम्मान करती है यही वजह है कि आज सभी धर्मों के साथ साथ पनियाला गांव के मुसलमानों का भी उन्हें समर्थन मिला है जिसके वह बेहद आभारी हैं।बहरोज आलम ने कहा कि देश तेजी से बदल रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास का जो नारा दिया है वह आज कारगर साबित हो रहा है।यही कारण है कि आज मुसलमान भी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी मुसलमानों का कोई विकास नहीं किया इतना ही नहीं मुसलमानों को भाजपा का खौफ दिखाकर उनके वोट हासिल करते रहे लेकिन अब मुसलमान शिक्षित हो चुका है और अब मुसलमानों का नज़रिया भाजपा के प्रति बदल रहा है।भाजपा से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पाडली गुज्जर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं ताकि यहां पर विकास की नई इबारत लिखी जा सके। बहरोज आलम ने कहा कि उन्होंने ग्राम प्रधान रहते हुए पाडली गुज्जर और तेलीवाला में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जिनका लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है लेकिन अब अगर पनियाला गांव की जनता ने उन्हें जिताकर नगर पंचायत में भेजा तो पनियाला गांव में भी इसी तरह से बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे ।साफ सफाई के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा ।
नगर पंचायत पाडली गुज्जर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी ।इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसे के अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में है भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सब का सम्मान करती है उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता इस बार चांदनी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर विकास को आगे बढ़ाएं।उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा ही विकास कर सकती है।इस मौके पर फरहत राव,राव गुफरान,राव कदीर,राव सूफियान,राव फरमान,एडवोकेट काशिफ पुंडीर,राव अहसान,मनवर अंसारी,राव सैफ,राव फरहत,शाकिर राणा, आदि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज मौजूद रहा।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।