आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा नगर पंचायत में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा । भाजपा और कांग्रेस ने चौधरी परिवार के दो लोगों पर दाव लगाया है।इस बार के नगर पंचायत चुनाव में ना तो दीपक सैनी चुनाव मैदान में हैं और ना ही राव कुर्बान चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए भाजपा प्रत्याशी चौधरी मानवेंद्र सिंह और कांग्रेस से पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी की पत्नी किरण चौधरी चुनाव मैदान में मजबूती से डटे हुए हैं।जिनके बीच मुकाबला होना है।
भाजपा प्रत्याशी चौधरी मानवेंद्र सिंह जहां अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और भाजपा के कैडर वोट के बल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।तो वहीं किरण चौधरी भी कांग्रेस के वोट बैंक के साथ साथ महिलाओं और डॉ गौरव चौधरी की पहचान के बल पर जीत का दावा कर रहीं हैं। पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी का दावा है कि उनके कार्यकाल में सबसे अधिक विकास कार्य हुए यहां तक कि कस्बे में सी सी टीवी कैमरे लगाने का कार्य सबसे पहले उनके कार्यकाल में हुआ। इतना ही नहीं कस्बे को जलभराव से निजात दिलाने के लिए भी उन्होंने काफी प्रयास किए। पूर्व राज्य मंत्री ने ने कहा कि एक प्रस्ताव नगर पंचायत से प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को भेजा था जो स्वीकृत भी हो चुका था लेकिन इसी दौरान सी एम हरीश रावत सरकार पर संकट आया और वह फाइल रुक गई थी।गौरव चौधरी का दावा है कि इस बार उन्हें पूरा विश्वाश है कि कस्बे में कांग्रेस का परचम लहराएगा।जनता इस बार कस्बे में परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस प्रत्याशी झबरेड़ा के सम्मान के लिए चौधरी परिवार की बहु को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी ताकि कस्बे में विकास को बड़े पैमाने पर गति मिल सके ।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।