Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की: पाडली गुज्जर से भाजपा उम्मीदवार चांदनी ने किया नामांकन, भाजपा नेताओं का दावा ऐतिहासिक होगी चांदनी की जीत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के नगर पंचायत पाडली गुज्जर में आगामी चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा ने चांदनी को अपना प्रत्याशी बनाया है ।चांदनी भाजपा नेता बहरोज आलम की भाभी है जिनके नामांकन में बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे । इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेता वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, मुनीश सैनी,अमन त्यागी, बैजन्ती माला आदि का दावा है कि चांदनी पहली बार में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगी। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है मुस्लिम समाज तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है अब विकास की विचारधारा पर लोग भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे।उन्होंने कहा कि अब भारत को विकास की गति से कोई नहीं रोक सकता अब वोटर को भी डरने की जरूरत नहीं है।भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है।

गौरतलब है कि बेहरोज आलम ना केवल भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं, बल्कि पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ के अलावा उनको जनाधार के लिए भी जाना जाता हैं। यही वजह है कि नामांकन के दौरान पार्टी का उच्च नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके समर्थन में पहुंचे थे।

सभी ने चांदनी को जीत का भरोसा दिलाते हुए पार्टी के विकास कार्यों और जनसेवा की प्रतिबद्धता को दोहराया।

नामांकन के बाद बेहरोज आलम ने कहा, “पार्टी ने जिस विश्वास के साथ हमारे परिवार को जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर हम खरा उतरेंगे। जनता का अपार समर्थन और भाजपा की नीतियों के बल पर पाडली गुज्जर नगरपंचायत सीट पर भाजपा का परचम लहराना तय है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों ने हर वर्ग को सशक्त बनाया है। यही वजह है कि जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369