Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के मुंडेट गांव में राशन डीलर को मिली राहत, हैल्पर की छुट्टी,पूर्ति निरीक्षक दिनेश सिंह ने शिकायत पर की त्वरित कार्रवाई

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी  ।

मंगलौर के मुंडेट गांव में राशन डीलर के हैल्पर की शिकायत को खाद्य पूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार की शाम को गांव में पहुंचे खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुना जिसका उन्होंने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।हालांकि खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं के इस दौरान बयान भी दर्ज किए गए हैं।राशन डीलर को ग्रामीणों के सामने सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे हैल्पर को किसी भी सूरत में ना रखा जाए जो ग्रामीणों के साथ अभद्रता करता हो।

गौरतलब है कि मुंडेट गांव निवासी शिव कुमार और कुछ अन्य ग्रामीणों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को शिकायत की गई थी कि गांव में राशन वितरण के दौरान राशन डीलर के हैल्पर द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई है जिसके चलते विरोध करने पर हेल्पर मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर कुछ लोगों द्वारा किसी तरह से हंगामा शांत कराया गया था।शिकायत में कहा गया था कि राशन डीलर राशन वितरण एक खास स्थान पर करते हैं जबकि उन्हें सार्वजनिक स्थान पर राशन वितरण करना चाहिए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा खाद्य पूर्ति विभाग को जांच के आदेश दिए गए थे।मौके पर पहुंचे खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा ने ग्रामीणों और राशन डीलर को मौके पर बुला लिया जहां उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुना ।इसके बाद राशन डीलर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अब कभी भी वह ऐसे व्यक्ति को हेल्पर नहीं रखेंगे जो ग्रामीणों से अभद्रता करता हो। हालांकि इस दौरान दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान ले लिए गए हैं ग्रामीणों की जो शिकायत थी उसे दूर कर दिया गया है अब उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।इस मौके पर मुंडेट गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369