आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज जिले के कई बड़े अधिकारी पहुंचे जो अस्पताल को और भी बेहतर बनाने की कवायद में जुट गए है। दरअसल जिले के मुख्य विकास अधिकारी की चिकित्सा प्रबंधन समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी , जिसमें, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक तिवारी रुड़की डॉ० अभिमन्यु ठाकुर, सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति, आलोक गार्ग्य, खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर, ज्ञानेन्द्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, भगवानपुर, श्रीमती प्रियंका पुरी, फार्मेसी अधिकारी, भगवानपुर मदन मोहन चौहान, खण्ड लेखा प्रबंधक, भगवानपुर व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन किया गया।

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमे सभी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए गए।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने हेतु प्रशासनिक स्तर से पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।
इसके साथ ही चिकित्सालय में भर्ती प्रसूती महिलाओं हेतु प्रसव पश्चात् देखभाल कक्ष हेतु रूम हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर में आ रही समस्याओं एवं कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।