Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर के लालचंदवाला गांव में देर रात्रि शादी के घर में हर्ष फायरिंग से मासूम की मौत,आरोपी फिरोज आलम का पूरा परिवार फरार,आज रुड़की आनी थी बारात

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर के लालचंद वाला गांव में शादी समारोह के दौरान फायरिंग में एक बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया ।मृतक आठ वर्षीय रिहान पुत्र वसीम के परिजनों में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।वहीं रिहान की मौत के बाद सभी आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने रिहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन भी किया है।

दरअसल खानपुर के लालचंद वाला गांव में डॉक्टर आजाद के पुत्र फिरोज आलम की आज रुड़की में बारात आनी थी जिसके चलते देर रात तक मढे की पार्टी चल रही थी।इस पार्टी में डीजे पर जमकर डांस चल रहा था जिसके चलते शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब हर्ष फायरिंग में पास खड़े बच्चों को गोली जा लगी फायरिंग में 8 वर्षीय रिहान की मौके पर मौत हो गई जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

आनन फानन में डीजे को बंद कराया गया लेकिन इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार है ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369