Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की हरिद्वार मार्ग पर सिग्नेचर कैफे एंड रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, हर समय ताज़ा भोजन रहेगा मुनासिब रेट पर उपलब्ध,छात्र छात्राओं को मिलेगी विशेष छूट

Spread the love

शादान अली

रुड़की हरिद्वार मार्ग पर सिग्नेचर कैफे एंड रेस्टोरेंट में शुद्ध और स्वच्छ भोजन बेहद मुनासिब रेट पर हर समय उपलब्ध रहेगा।इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि सिग्नेचर कैफे एंड रेस्टोरेंट में छात्र छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी राहत दी गई है।भोजन करने पर उन्हें बिल में काफी छूट भी मिलेगी। सिग्नेचर कैफे एंड रेस्टोरेंट पर आने वाले ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है खास तौर पर साफ सफाई के विशेष इंतजाम रेस्टोरेंटन में किए गए हैं।

सिग्नेचर कैफे एंड रेस्टोरेंट के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा की रुड़की शहर में लगातार नए नए होटल और रेस्टोरेंट तेजी से खुलते जा रहे हैं लेकिन सिग्नेचर कैफे एंड रेस्टोरेंट अपने आप में अलग ही भोजन की गुणवत्ता प्रदान करेगा ।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रामकुमार चौधरी का यह एक अच्छा प्रयास है जिससे रेस्टोरेंट में काम करने वालों को बेहतर रोजगार भी मिलेगा ।इस दौरान रेस्टोरेंट के मालिक रामकुमार चौधरी ने कहा कि उनका रेस्टोरेंट बेहतर गुणवत्ता और कम रेट के लिए पहचाना जाएगा रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए है तो वही उनके रेस्टोरेंट पर ताजा शाकाहारी भोजन हर समय तैयार रहेगा ।

कॉफी और चाय की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस मौके पर आज रेस्टोरेंट का शुभारंभ पूजा पाठ और विधि विधान के साथ कराया गया ।इस दौरान रामकुमार चौधरी के निमंत्रण पर बड़ी संख्या में गांव-गांव से लोग भी प्रमुख रूप से पहुंचे थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369