आरिफ नियाज़ी
मंगलौर नगर पालिका एक बार फिर चर्चाओं में है इस बार कोई घोटाला नहीं बल्कि पालिका के दो कर्मचारियों की आपस की तनातनी और मारपीट का है। फिलहाल मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनो कर्मचारियों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तो वहीं पुलिस पालिका कार्यालय में लगे सीसी टीवी कैमरे भी खंगाल चुकी है
जिसमें पालिका का वरिष्ठ सहायक कमलदीप दूसरे कर्मचारी संजय पर लाठी से हमला करते हुए नजर आ रहा है लेकिन इसी बीच अन्य कर्मचारियों द्वारा किसी तरह से हंगामे को शांत कराया और पूरे मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी गई है।
वहीं अब पालिका के सफाई कर्मचारियों समेत सभी कर्मचारियों ने कमलदीप के खिलाफ बृहस्पतिवार से पालिका कार्यालय में हड़ताल का बड़ा ऐलान कर दिया है।
दरअसल मंगलौर पालिका में इस समय सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है आलम यह है कि एक वरिष्ठ सहायक कमलदीप से पूरे कार्यालय का स्टाफ बेहद परेशान है उस पर कार्यालय में नशा करने और दबंगई के भी आरोप लगे हैं।
कर्मचारी संजय कुमार का आरोप है कि कमलदीप पर उसके उधार के दस हजार रुपए हैं जब वह उन्हें लेने गया तो कमलदीप ने उस पर डंडे से हमला किया और गालीगलौच की अगर समय पर अन्य कर्मचारी ना पहुंचते तो उसके साथ कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।वहीं मंगलौर नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार ने कमलदीप पर आरोप लगाया कि कमलदीप का कार्यालय में अन्य कर्मचारियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है आए दिन वह कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली गलौच करता है
जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।आरोप है कि कमलदीप पर पूर्व में कई बड़े घोटालों के भी आरोप हैं जिनकी जांच शासन में लंबित है।उन्होंने कहा कि कमलदीप पर अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो पालिका के सभी कर्मचारी कल से हड़ताल पर चले जायेगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।वहीं कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं।
पालिका के अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन लगातार तहसील प्रशासन के सम्पर्क में हैं और उन्होंने इसकी जानकारी नगर पालिका के प्रशासक आशीष मिश्रा को दे दी है।अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो कस्बे की साफ सफाई पूरी तरह से ठप हो जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।