आरिफ नियाज़ी
रुड़की के डायमंड हॉस्पिटल में डिलिवरी के दौरान एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन चिकित्सकों पर कारवाई की मांग पर अड़े रहे।
वहीं हंगामा होने के बाद अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ मौके से आसानी से फरार हो गए।फिलहाल हरिद्वार से रुड़की पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।
इस बाबत एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा का कहना है कि फिलहाल डायमंड हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है और अस्पताल की जांच की जा रही है पहले भी अस्पताल पर जुर्माने की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं पुलिस ने डायमंड हॉस्पिटल के स्वामी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।