Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव का गौ तस्कर दून पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, दस हजार का था इनामी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाए हुए है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गौ तस्कर किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए।देर रात देहरादून पुलिस ने एक गौ तस्कर की घेराबंदी कर मुठभेड़ में घायल होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल गौ तस्कर यूसुफ खेड़ी शिकोहपुर गांव का निवासी है जो गौ कशी की घटना के बाद से फरार चल रहा था।पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।फिलहाल घायल को देहरादून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

दरअसल पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात देहरादून पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंहनीवाला में चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की है और वह सहसपुर की तरफ भागा है।देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट करते हुए चैकिंगअभियान शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।

गौ तस्कर का पीछा करते हुए पुलिस टीम शेरपुर निर्माणाधीन हाइवे पर पहुंची जहां गौ तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हुई।दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। पैर में गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया।घायल की पहचान यूसुफ निवासी ग्राम खेड़ीशिकोहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।एस एस पी अजय सिंह का कहना है कि प्रेम नगर में तीन अगस्त को गौकशी की घटना सामने आने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था उस पर दस हजार का इनाम घोषित था जिसकी सरगर्मी से तलाश थी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369