Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की लोक निर्माण विभाग ठेकेदार और महिला जे ई के बीच हुए विवाद ने पकड़ा तूल ,ठेकेदार के खिलाफ हुआ केस दर्ज,कर्मचारी होने लगे लामबंद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार और महिला जे ई के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है। लोक निर्माण विभाग के सभी कर्मचारी अब ठेकेदार के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं वहीं ठेकेदार ने भी लोक निर्माण के विभाग के जे ई और और विभाग के अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है फिलहाल ठेकेदार के खिलाफ एस सी एस टी की धाराओं में केस दर्ज हो गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को ठेकेदार और विभाग के जे ई के बीच किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया था जिसके चलते हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा था जिसके बाद जे ई की तहरीर पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ एस सी एस टी का केस दर्ज किया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।उधर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं।उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अगली रणनीति तैयार की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369