Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के मूलदासपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर हंगामा,प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मूलदासपुर माजरा गांव में निर्माणाधीन सड़क का मामला उस समय तूल पकड़ गया जब कुछ ग्रामीणों और महिलाओं ने सड़क के चौड़ीकरण पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान रणबीर सिंह सैनी द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को इसकी शिकायत की गई।जिसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक तहसील कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा जहां ग्रामीण अपने खत्तों के कारण सड़क के चौड़ीकरण का विरोध कर रहे थे जबकि वह भूमि ग्राम समाज की है।

हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां मामला शांत हुआ।दरअसल लगभग तीन करोड़ की लागत से मूलदासपुर माजरा में प्रधानंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण चल रहा है।

सड़क का निर्माण उत्तराखंड सिंचाई खंड द्वारा किया जा रहा है।लेकिन कुछ ग्रामीण और महिलाएं सड़क के चौड़ीकरण का विरोध करते नजर आए जिन्हें कानूनगो और पटवारी द्वारा सख्ती से मना किया गया।जिसके बाद सड़क का निर्माण पुनः शुरू हो सका।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369