Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी प्रगट सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुड़की पहुंचने पर फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी प्रगट सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को और अधिक मजबूत किया जायेगा तथा नगर निकाय चुनाव में पार्टी जिताऊ और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को ही चुनाव मैदान में उतारेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का जिस उम्मीद और आशाओं के साथ गठन हुआ था भाजपा सरकार उन पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है।प्रगट सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है पार्टी में सभी कार्यकर्ता एक जुट हैं ।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करें ताकि जीत हासिल की जा सके।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंद कमरे में जीत के टिप्स भी दिए।

कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद,वीरेंद्र रावत,पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी,विधायक वीरेंद्र जाति,महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद,पूर्व मेयर यशपाल राणा,पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटा,जितेंद्र सैनी,जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार,साजिद कुरैशी, मोहम्मद सालिम,सुभाष सैनी,आदेश सैनी,राजकुमार सैनी, श्याम सिंह नागियान, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369