Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ उर्स में सदभाव सम्मेलन में दिया गया सदभाव और भाईचारे का संदेश,राज्य सभा सांसद समेत सभी सूफी संतों ने की शिरकत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह शरीफ में साबिर पाक के 756 वें उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे हैं।आज छोटी रोशनी 11रबीउल अव्वल के मौके पर कलियर स्थित जर्मन हैंगर में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा एक शाम सूफी संतों के नाम और सूफी सिंगर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस सर्वधर्म सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कहा कि यह देश सदियों से आपसी सदभाव एकता भाईचारे तथा वासुदेव कुटंब का संदेश देता रहा है आज भी साबिर साहब की दरगाह से राष्ट्रीय एकता और सद्भावना का संदेश जा रहा है जो पूरे देश के लिए शांति का पैगाम दे रहा है।डॉक्टर कल्पना सैनी ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता डॉक्टर पृथ्वी सिंह विकसित का संबंध भी इसी क्षेत्र से रहा है उनके सैकड़ो शिष्य आज भी यहां पर मौजूद हैं।

उन्होंने हमेशा दरगाह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है।वह हमेशा अपनी आस्था यहां के लिए प्रकट करते रहे है। मेरा बचपन भी इसी क्षेत्र में गुजारा है सभी हिंदू मुस्लिम आपस में हम प्रेम और भाईचारे से रहते आए हैं जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं उनको हमें यह संदेश देना चाहिए की कि जो संदेश ऋषि मुनियों और सूफी संतों ने दिया हम उस पर कायम हैं।

उन्होंने कहा की यह देश तमाम उन ऋषि मुनियों का है जो हमारे इस देश की एकता की मिसाल है उन्होंने कहा कि साबिर साहब का जीवन केवल मुसलमानौ के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक आदर्श है जिनका हमें अनुकरण करना चाहिए ।इस अवसर पर भारत माता मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर ललित आनंद महाराज ने कहा कि आज का यह सर्वधर्म सम्मेलन इस बात का साक्षी है कि हम विश्व को अपना एकता का संदेश देना चाहते हैं और यहां भगवान महावीर भगवान बुद्ध और गुरु नानक देव महाराज ईसा मसीह की परंपरा भी इस भूमि पर पर जारी है

इसी तरह से हमेशा से साबिर पाक की धरती से भी यह सद्भाव का पैगाम जा रहा हैऔर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही वह दिन आने वाला है जब अखंड भारत बनेगा और इस अखंड भारत का चर्चा पूरे विश्व में होगा और भारत विश्व गुरु बन जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश उन्हें मिला है

संदेश में वह तमाम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं हिंदू मुसलमान और सभी धर्म के लोगों को उन्होंने अपनी तरफ से शुभकामनाएं भी दी हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन का अवसर है साबिर साहब की दरगाह पर वह उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश को विकसित उन्नत और समृद्ध बनाने के लिए जरूरी है कि हम सभी धर्म का आदर करें और यही शिक्षा हमारे सभी धर्म गुरुओं ने दी भी है ।

उन्होंने कहा की दरगाह साबिर साहब से हमेशा भाईचारे और प्यार मोहब्बत का संदेश जाता है।उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष हज कमेटी मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने तिलावत ए कलाम ए पाक से इस सद्भावना सम्मेलन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय शायर तथा उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलोरी के संचालन में हुए इस सर्व धर्म सम्मेलन में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तिलावत के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा देवबंद से आए हुए कव्वाल अजीम साबरी कव्वाल ने भारत देश की वंदना में कव्वाली पेश की गई। इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने कहा की यह देश सूफी संत और औलिया अल्लाह का रहा है जहां से प्रेम और सद्भाव का हमेशा संदेश गया है।इस मौके पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,भगवानपुर से भाजपा नेता सुबोध राकेश, प्रमुख समाजसेवी चैरब जैन, सरदार दलजीत सिंह, फादर जॉनसन डेविड, सूफी जमीर अहमद मेरठ, भाजपा नेता अनीस गॉड,उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सैयद सिराज उस्मान, बहरोज आलम, हाजी मुस्तकीम, आदि बड़ी संख्या में सूफी संत आदि मौजूद रहे ।

 

 

 

 

नोट कलियर दरगाह मस्जिद में महफिले एक किरात का आयोजन शायर अफजल मंगलौरी के संयोजन में किया गया ।जिसमें देश भर के कारी,हाफिज,और मुफ्ती हजरात द्वारा किरात की तिलावत की।अफजल मंगलौरी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से वह अपने स्तर से दरगाह शरीफ की महफिल कीरात और महफिले मुशायरा अपने स्तर पर कराते रहे हैं इसमें दरगाह शरीफ से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाता ।इस बार भी यह महफिल कीरात और मुशायरा वह अपने स्तर पर ही करा रहे हैं ।इस मौके पर अब्दुल वाहिद, शाह खालिद मियां, राव इनाम अली, राव वाजिद अली, एडवोकेट सैयद नफ़ीसुल हसन ,इमरान देशभक्ति आदि मौजूद रहे ।दरगाह में दुआ हाफिज सईद अहमद ने कराई ।गौरतलब है की सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369