आरिफ नियाज़ी
जिला युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जिले के हर ब्लॉक में चार चार सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोल रहा है ताकि महिलाएं सिलाई सीख कर अपना रोजगार स्थापित कर सकें।हरिद्वार के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एव व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश भट्ट द्वारा बुधवाशहीद और झीडियांंनग्रट गांव में सिलाई केंद्रों का उद्घाटन किया गया ।
इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा की उत्तराखंड सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ना चाहती हैं अब महिलाएं भी सिलाई सीख कर खुद का रोजगार स्थापित कर सकती हैं।उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं को और अधिक मजबूत करने और उन्हें आगे बढ़ाने का का कार्य कर रहे है जिसमें बड़े पैमाने पर सफलता भी मिली है।
उन्होंने कहा की अब पिछड़े और दूर दराज के गांव की महिलाएं आगे बढ़ सकेंगी और उन्हें। रोजगार मिलेगा।इस मौके पर झिड़ियांन ग्रंट में सिलाई केंद्र के उद्घाटन में प्रधान सुशील कुमार, युवक मंगल दल अध्यक्ष अलाउद्दीन ब्लॉक कमांडर केशव सिंह कटारिया और राम जी तिवारी जबकि बुधवाशहीद गांव में सिलाई केंद्र का उद्घाटन के अवसर पर पूर्व प्रधान संजय चौहान, युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित चौहान , ब्लॉक कमांडर केशव सिंह कटारिया व राम जी तिवारी के अलावा
बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।