Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस विधायक ने किया अफजल नर्सिंग होम का उद्घाटन,कहा स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और भी बेहतर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रहीं हैं मछली मोहल्ले के पास अफजल नर्सिंग होम का उदघाटन करने पहुंचे कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा की रुड़की में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है अफजल नर्सिंग होम पर अब मुनासिब फीस पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा की अफजल नर्सिंग होम पर बाहर से आने वाले मरीजों को ईसीजी और खून जांच की भी सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा की यह डॉक्टर अफजल का अच्छा प्रयास है वह रामपुर गांव के रहने वाले हैं इसलिए वह डॉक्टर अफजल को भली भांति वयक्तिगत रूप से भी जानते है उन्होंने कहा की अस्पताल खुलने से अब लोगों को महंगे डॉक्टरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि मरीजों की सभी जांच एक ही स्थान पर हुआ करेंगी।

इस मौके पर नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉक्टर अफजल ने कहा की मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके और मुनासिब फीस पर बेहतर इलाज मिले यही उनका प्रयास रहेगा अगर जरूरत पड़ी तो और भी कई बड़े डॉक्टर अस्पताल के लिए हायर किए जा सकते हैं।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।गौरतलब है की डॉक्टर अफजल रामपुर में पिछले लंबे समय से अपना क्लीनिक चला रहे हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369