आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड हज कमेटी लगातार हज यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा देने में जुटी रहती है इसके लिए उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद बेहद संजीदा दिखाई देते हैं।यही कारण है की अपने प्रदेश से लेकर सऊदी अरब तक हज यात्रियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाता हैं।
उत्तराखंड हज समिति ने हज यात्रा 2025 के कार्य को गति देने का काम तेज कर दिया है जिसके चलते हज यात्रा 2025 में हज पर जाने वाले हज यात्रियों के आवेदन करने की तिथि 9 सितंबर से बढ़ाकर अब 23 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है।हज समिति चैयरमेन हाजी खतीब अहमद ने बताया कि तिथि को बढ़ाने के लिए आवेदकों को आवेदन करने का अधिक अवसर मिलें,इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई से लगातार मांग की थी और उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए सेंट्रल हज कमेटी मुम्बई द्वारा सर्कुलर नंबर चार 9 सितंबर 2024 को जारी कर हज आवेदकों को एक मौका और प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि अब आवेदक 23 सितंबर तक आवेदन कर सकतें हैं और सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट एवं मोबाइल पर हज सुविधा एप के जरिये ऑनलाइनe आवेदन भी कर सकते हैं।
उन्होंने ने बताया कि हज कमेटी हज यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होने देगी। हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इसके लिए उत्तराखंड हज कमेटी लगातार प्रयासरत है।इस मौके पर हज अधिकारी अहसान अली,अब्दुल कादिर आदि भी मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।