Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने चार सिलाई केंद्रों का किया उद्घाटन,महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की कवायद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में युवा कल्याण विभाग महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की कवायद में जुट गया है।रुड़की खंड विकास कार्यालय में पहुंचे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट और खंड विकास अधिकारी श्रीमती सुमन कुटिया ने आज चार गांव की महिलाओं के लिए सिलाई सैंटर का शुभारंभ किया।

इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार मुकेश भट्ट ने कहा की युवा कल्याण विभाग महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा की जिला युवा कल्याण विभाग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी काम कर रहा है जिसके चलते हरिद्वार जिले के सभी ब्लॉक में चार चार सैंटर स्वीकृत किए गए हैं।

सिलाई प्रशिक्षक आगे दस महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देंगी ताकि वह भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके।भट्ट ने कहा की आज सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना है।उन्होंने कहा की उनका विभाग भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में बेहद गंभीर है जिसके लिए महिलाओं को आज सिलाई सिखाने की सामग्री आदि उपलब्ध कराई गई है।

इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रुड़की अनिल कुमार ने बताया की अब युवा कल्याण की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा की महिलाए सिलाई सीख कर अपना रोजगार भी स्थापित कर सकती हैं उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं के उत्थान करने के लिए बेहद गंभीर है।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी श्रीमती सुमन कुटिया ने कहा की सिलाई सीख कर महिलाए अपना परिवार चला सकती हैं लेकिन इसके लिए महिलाओं को बेहद गंभीर होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा की आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना अलग ही स्थान बनाया है। इस मौके पर प्रांतीय रक्षक दल के ब्लॉक कमांडर सत्यराज,ब्लॉक कमांडर भगवानपुर केशव कटारिया, हल्का सरदार पूजा शर्मा,हल्का सरदार रामजी तिवारी,सिलाई सैंटर प्रशिक्षिका रूपा कोठारी रहीमपुर,संगीता पनियाली नजूमपुर,पारुल किशनपुर जमालपुर,मोंटी लाठरदेवा, आदि के अलावा सीखने वाली सैंकड़ों महिलाएं भी मौजूद रहीं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369