Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस ने किया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन,कांग्रेस नेताओं की चेतावनी पीड़ित परिवार को इंसाफ ना मिला तो तेज होगा आंदोलन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सोहलपुर गांव की घटना के बाद कांग्रेस में उबाल है कांग्रेस लगातार प्रदेश में बढ़ अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर आक्रामक है। रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वाले नेताओं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस विधायक फुरकान अली,रवि बहादुर ममता राकेश,काज़ी निजामुद्दीन,वीरेंद्र जात्ती और अनुपमा रावत आदि

प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए की भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है रुद्रपुर की घटना हो या सोहलपुर गांव की घटना हो पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के बजाए उनके उत्पीड़न करने पर उतारू है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब तक वसीम उर्फ मोनू के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस एक जुट होकर प्रदेश में आंदोलन करती रहेगी।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की शांतरशाह गांव में भाजपा नेता द्वारा एक दलित महिला से दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी लेकिन आज तक भी भाजपा नेता कि गिरफ्तारी नहीं हो पाई है भाजपा के नेता दमनकारी नीति पर उतर आए हैं। सोहलपुर गांव के वसीम उर्फ मोनू के मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी है भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो चुकी है प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है

लेकिन प्रदेश सरकार इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रदेश के मुखिया प्रदेश में बढ़ती वारदातों से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं अंकिता हत्याकांड में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहा देहरादून की युवती को इंसाफ नहीं मिल पाया है भाजपा शासन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

उन्होंने कहा की आज हालात यह हैं की हिंदुस्तान बांग्लादेश ना बन जाए आज महिलाएं घर से बाहर निकलती हुई डर रहीं हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष सल्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंपावत जब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही ऐसा करेंगे तो देश में क्या बचेगा। उन्होंने कहा की देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है अगर जल्द ही सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिलता तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369