Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देश में एक्स पर ‘नो एनपीएस नो यूपीएस ओनली ओपीएस’ के साथ पोस्ट का चलाया गया अभियान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर आज 29 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से साय 5:00 के मध्य पूरे भारत में एक्स पर ‘नो एनपीएस नो यूपीएस ओनली ओपीएस’ के साथ पोस्ट करने के अभियान के लिए आवाहन किया गया था । गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा के द्वारा बताया गया सम्पूर्ण भारत के साथ गढ़वाल के सभी सात जनपदों में इस अभियान को चलाया जा रहा है और आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है ताकि सभी शिक्षक कर्मचारी के बुढ़ापे को ओपीएस के मध्यम से सुरक्षित किया जा सके ।

इस संबंध में एनएमओपीएस हरिद्वार के जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी के द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के आवाहन पर जनपद हरिद्वार के हजारों शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा एक्स पर ‘नो एनपीएस नो यूपीएस ओनली ओपीएस’ लिखकर पोस्ट कर अभियान को गति प्रदान की गई । शाम पांच बजे के बाद भी पोस्ट शेयर का सिलसिला चलता रहा जिसके कारण एक्स पर पुरानी पेंशन के ट्वीट प्रथम स्थान पर रहे I

एनएमओपीएस हरिद्वार जनपद टीम के दसाथ साथ ब्लॉक कार्यकरिणियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी I यूपीएस एनपीएस से बड़ा धोखा है जिसमें कर्मचारियों के बुढ़ापे का पूर्णतया ध्यान नहीं रखा गया है जिससे कर्मचारी गुस्से में है । अपने इस गुस्से को कर्मचारियों ने एक्स पर ट्वीट के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया I इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा जनपद कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉक कार्यकरिणियों का आभार व्यक्त किया गया ।

सरकारी कर्मचारी काफी पहले से नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहे थे , लेकिन केंद्र सरकार ने दिनांक 24 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन योजना) की घोषणा कर दी , जिसको अप्रैल 2025 से लागू करने की योजना है । जिसका देश के कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369