आरिफ नियाज़ी
रुड़की। के तेलीवाला गांव निवासी मोहम्मद आवेश का चयन बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर हुआ है जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों और नेताओं को लगी तो सभी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हे बधाई और मुबारकबाद दी है।गौरतलब है की मोहम्मद आवेश ने अपना सफर युवक मंगल दल से शुरू किया युवक मंगल दल के अध्यक्ष बनने के बाद वह क्षेत्रीय युवा समिति के अध्यक्ष भी बने लेकिन उन्होंने इस बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी और अधिकारियों के संपर्क में रहे।गांव के लोगों की सेवा भी करतेरहे।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें सफलता मिली और वह पीसीएस में चयनित हुए। मोहम्मद आवेश से अब क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।मोहम्मद आवेश के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।
गौरतलब है की बुधवार को जारी पीसीएस 2021 के परिणाम में उनका चयन हुआ है उनकी सफलता से परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों में भी भारी उत्साह है।
दरअसल तेलीवाला गांव निवासी मोहम्मद आवेश लंबे समय से पीसीएस की तैयारी में जुटे हुए थे मोहम्मद आवेश ने बताया कि उनका लक्ष्य था कि वह एक दिन पीसीएस अधिकारी जरूर बनेंगे और इसके लिए लगातार बारह वर्षों तक मेहनत की जिसमें उनके माता पिता का आशीर्वाद उनके साथ रहा। आवेश के पिता हाजी असगर अली और मां हज्जन वकीला ने कहा कि उनके बेटे ने इस लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत की और सबको बता दिया कि मेहनत का सुखद परिणाम होता है।
उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं जिसमे आवेश का छोटा भाई उस्मान बहरीन देश में है और इंजीनियर है तीन बहनों में एक बहन चिकित्सक है। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद,कलियर विधायक फुरकान अहमद समेत क्षेत्र के कई लोगों ने आवेश को घर फूंचकर उन्हे बधाई दी। इस अवसर पर राशिद मलिक, तनवीर, रिफाकत, शादाब, मशरूफ आलम, नसीर अहमद, फुरकान अहमद, रियाज, सबरे आलम, असलम, मुनीर हसन, डा. जहीर, आसकीन अहमद, एजाज आदि मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।