Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की गाड़ी पर फायरिंग करने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 11लोगों पर किया गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

बिझौली निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एव भाजपा नेता मोहम्मद मुंतजिर की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। भाजपा नेता मोहम्मद मुंतजिर का कहना है 23 अगस्त की रात्रि को वह सक्षम हॉस्पिटल के पास एक साथी के आने का इंतजार कर रहे थे देर रात्रि में तीन गाड़ी में सवार हथियार बंद लगभग दर्जन भर लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी

इससे पहले की वह कुछ समझ पाते उन्होंने अपनी गाड़ी सिविल लाइन की तरफ दौड़ा दी मोहम्मद मुंतजिर का कहना है जब तीन गाड़ी सवार उनकी गाड़ी में टक्कर मारने में सफल नहीं हुए तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने काफी दूर तक गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन उन्होंने किसी भी गाड़ी को आगे निकलने नहीं दिया। फायरिंग के समय उन्होंने आनन फानन में 100 नंबर पर भी कॉल किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वह किसी तरह से फायरिंग से बचते बचाते सिविल लाइन कोतवाली जा पहुंचे और पूरा मामला पुलिस को बताया। उनका कहना था की सभी पर हथियार और धारदार हथियार मौजूद थे।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने रामपुर निवासी फिरोज,पाडली गुर्जर निवासी कादिर,पुहाना निवासी राशिद,रामपुर निवासी सलमान,मंगलौर निवासी तमरेज़ समेकर,ऋतिक मंगलौर, जंगू मंगलौर, मोनीश तलवार,रामपुर से इसराइल,शोएब निवासी रामपुर समेत एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369