Jan Mudde

No.1 news portal of India

फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर चैरब जैन मैडिकल कैंप लगाकर जीत रहे लोगों का दिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर चैरब जैन शहर के लोगों की सेवा के लिए आगे आए हैं मैडिकल कैंप लगाकर वह हर घर और हर परिवार से जुड़ना चाहते हैं अभी तक वह दो मैडिकल कैंप लगा चुके हैं जिसमें बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे हालांकि रुड़की शहर के चालीस वार्ड में कैंप लगाने का उनका लक्ष्य है।आज आदर्शनगर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी लेकिन कॉलेज द्वारा अच्छे इंतजाम किए गए थे जिसमें बेहद अनुशासन भी देखने को मिला।

रक्त की जांच से लेकर शिविर में सैकड़ो लोगों ने ईसीजी और अपनी आंखों की जांच भी कराई। जबकि महिला चिकित्सक भी इस कैंप में पहुंची थी जिन्होंने महिलाओं का गंभीरता से उपचार किया।इस दौरान सीओ रुड़की नरेंद्र पंत द्वारा लोगों को नशे के विरोध में जागरूक करने का आह्वान भी किया गया ।

दरअसल आदर्शनगर स्थित वेंकट हॉल में आयोजित शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक चेरब जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र पंत ने कहा की लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना पड़ेगा जब तक उनका खानपान और सोने जागने का समय ठीक नहीं होगा तब तक स्वास्थ्य ठीक नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा की लोगों को नशे के प्रति भी जागरूक रहना होगा इसके लिए अपने आसपास रहने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग नशे के आदि हो चुके है उन्हें नशे से दूर करना होगा पुलिस भी ऐसे लोगों की काउंसलिंग करेगी। जरूरत पड़ी तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय गुप्ता ने कहा आज की भाग़दौड़ में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है आज एक तिहाई लोग ब्लडप्रेशर की बीमारी से ग्रसित हैं तो शुगर के मरीजों की संख्या भी करोड़ो में हैं ऐसे में अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन चालीस मिनट व्यायाम अवश्य करें।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगदीश पंत ने भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया उन्होंने कहा कि नियमों को न मानना भी अपराध हैं। कार्यक्रम संयोजक चैरब जैन ने कहा कि लोगों पूरे नगर के हर वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाना है जिसमें यह द्वितीय शिविर है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है

और किसी बीमारी से बचे इसके लिए भी सचेत करना है उन्होंने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ,फिजिशियन आदि चिकित्सक मौजूद रहे। इस शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपनी जांच करवाई। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप,संजय जैन, विनोद शर्मा, प्रदीप गोयल, बीपी गोयल, टोनी गंगा भक्त, शुभम सैनी, सुनीता गोस्वामी, दीपक पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369