Jan Mudde

No.1 news portal of India

हुसैन को नई जिंदगी देने में रुड़की ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरिश्ता साबित हुए,चारो ओर हो रही सराहना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस का दर्जा यूंही नहीं दिया जाता ।जी हां रुड़की पुलिस के साथ साथ यातायात पुलिस भी बेहतर काम कर रही है जिसका उदाहरण आज देखने को मिला।हालांकि मित्र पुलिस के सलोगन को पुलिस अधिकारी अपनी मेहनत और ईमानदारी से पूरा भी कर रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र पंत से जुड़ा है जो एक मासूम के लिए फरिश्ता साबित हुए हैं अगर कुछ देर और हो जाती तो मासूम हुसैन की जान भी जा सकती थी लेकिन ट्रैफिक इंस्पेक्टर की मुस्तैदी के चलते मासूम को नई जिंदगी मिली।

दरअसल रुड़की ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र पंत अपने सरकारी वाहन से ढंडेरा की सड़क से गुजर रहे थे तभी उन्होंने सड़क पर एक मासूम बच्चे की हालत को बिगड़ते देखा जिसके लिए उसकी दादी भी तड़प रही थी इसी दौरान टी आई ने आनन फानन में मासूम कोअपनी सरकारी गाड़ी से रुड़की के एक निजी हॉपिटल में भर्ती कराया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके चलते अब उसकी हालत में काफी सुधार है।

मासूम के परिजन समेत जिसने भी टी आई जगदीश चंद्र पंत के बारे में सुना उसने उनकी काफी सराहना की।इस बाबत यातायात निरीक्षक का कहना है की एक महिला बेहद अपने बच्चे को लेकर परेशान थी बच्चे की हालत बेहद खराब थी और उसे बुखार के साथ साथ उसकी सांस भी रुक रही थी जिसे उन्होंने जल्द ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया पुलिस का यही कर्तव्य था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369