आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में बेरोजगार युवा बेहतर तरीके से अपना रोजगार स्थापित कर सकें इसके लिए युवा कल्याण विभाग लगातार प्रयासरत है।हरिद्वार युवा कल्याण विभाग एव प्रांतीय रक्षक दल द्वारा हाल ही में व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत विकास खंड भगवानपुर और रुड़की में फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण,सिलाई प्रशिक्षण और भर्ती पूर्व सैन्य प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं
जिसका युवाओं और महिलाओं को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।इस प्रशिक्षण में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के सदस्य भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया की युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक विभाग युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है ताकि प्रदेश में बेरोजगारी पर लगाम लग सके ।
उन्होंने बताया की प्रशिक्षण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना में शामिल होने के लिए उत्तराखंड का निवासी होना अनिवार्य है अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी विकास खंड स्तर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी से संपर्क कर ले सकते हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।