आरिफ नियाज़ी
एक तरफ जहां उत्तराखंड सरकार प्राथमिक शिक्षा पर करोड़ों के बजट खर्च कर रही है तो वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुकर्रबपुर में लगभग 280 छात्र छात्राएं शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं जिनकी पढ़ाई का जिम्मा केवल तीन शिक्षकों पर हैं हालांकि कई बार स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों समेत अपने जनप्रतिनिधियों तक को भी अवगत कराया लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
शिक्षकों की कमी के चलते स्कूली छात्र छात्राओं की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे स्कूल आने के बावजूद भी पढ़ाई से महरूम हैं।हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सुलेमान का कहना है की उन्होंने स्कूल की स्थिति पहले से बेहतर की है अगर विभाग शिक्षक भेजता है तो स्कूल के छात्र छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा की वह भी बच्चो को पढ़ाने में दिन रात मेहनत करने में लगे हुए हैं लेकिन अगर जल्द ही शिक्षक नहीं आए तो स्कूल में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो सकती है जब इस संबंध में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बहराहल सबसे अधिक छात्र छात्राओं वाले इस स्कूल में कब तक शिक्षक पहुंचेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है की तीन शिक्षक इतने बच्चों को सभी विषय कैसे पढ़ाएंगे यह आने वाला समय ही बताएगा।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।