आरिफ नियाज़ी
श्री महाकाल रामेश्वर धाम में पिछले 15 दिन से शिवभक्तों की सेवा
रुड़की के हाइवे पर स्थित श्री महाकाल रामेश्वर धाम में पिछले 15 दिन से शिवभक्तों की सेवा के लिए मंदिर के स्वामी लगातार भंडारा कर सेवा में जुटे हैं। आश्रम से जुड़े सभी लोगों का मानना है की शिवभक्तों की सेवा करने से उन्नति प्राप्त होती है और सनातन धर्म में शिवभक्तों की सेवा करने से धर्म और कर्म को बढ़ावा मिलता है।गौरतलब है की हर रोज हजारों की संख्या में शिवभक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
आश्रम की स्वामी बिमला शर्मा का कहना है की उन्हें कावड़ियों की सेवा करने में बहुत ही आनंद प्राप्त होता है यह सेवा उनका परिवार पिछले बीस सालों से करता आया है।उन्होंने बताया की यह आश्रम स्वामी मुक्ता नंद जी के आश्रम से प्रसिद्ध है जिनकी सेवाएं यहां के आश्रम में हमेशा याद रखी जाएंगी।
उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा के लिए अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए उन्होंने कहा की वह पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद देना चाहती हैं जिनके प्रयासों से इतनी बड़ी कावड़ सेवा सकुशल चल रही है।
आश्रम की सदस्य कल्पना शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने कहा की उनके आश्रम में दिन रात कावड़ियों के लिए रहने खाने और भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई है जिसमें अभी तक आश्रम में लाखों कावड़िए भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं।
आश्रम को और भी भव्य बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं आश्रम में जहां कावड़ियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं वहीं पूरे आश्रम को सी सी टीवी कैमरों से भी लैस किया गया है।इस मौके पर सेवादार अभय शर्मा,आदित्य शर्मा आदि भी शिवभक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।