आरिफ नियाज़ी
एक तरफ जहां रुड़की से लेकर हरिद्वार तक लोग कावड़ियों की सेवा में लगे है और प्रसाद का वितरण कर रहे हैं तो वहीं सामाजिक संगठन भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आए हैं जिसके चलते भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने कावड़ियों को शिकंजी बिस्किट नमकीन का वितरण किया ।आज सुबह सवेरे से
अविरल गंगा शाखा ने बोट क्लब के निकट सावन के पावन दिन सोमवार को हरिद्वार से कावड़ लाने वाले भोलो को शिकंजी की बोतल, बिस्किट और नमकीन के पैकेट्स का भरपूर वितरण किया। जिससे लगभग एक हजार कावड़िए लाभान्वित हुए।शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा गत दस वर्षों से कावड़ सेवा में लगी हुई है और परिषद के सेवा संस्कार के अंतर्गत लगातार सेवा के कार्यक्रम भी कर रही है।
इस अवसर पर प्रदीप वधावन ने कहा की कावड़ियों की सेवा सभी को करनी चाहिए और प्रसाद वितरण में भी आगे आना चाहिए शिवभक्तों के जज्बे को सलाम है जो इतनी भीषण गर्मी में पैदल चलकर गंगा जल ले जा रहे हैं।इस मौके पर संजय कालरा,संगीता सिंह नीरज मित्तल,राधेश्याम गुप्ता, दिनेश सैनी, अंजू कुमार, नीलम शर्मा, पूनम, शैलेंद्र, राधिका, वर्णित, श्रेया, राम उपस्थित रहकर व्यवस्थित रूप से सेवा करते कार्यक्रम के समापन पर सड़क सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।