आरिफ नियाज़ी
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठनात्मक जिला रुड़की के अंतर्गत लंढौरा नगर व्यापार मंडल का 3 वर्षीय चुनाव संपन्न कराया गया । इस मौके पर
लंढौरा नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर राकेश कश्यप, नगर महामंत्री पद पर कादीर मलिक एवं नगर कोषाध्यक्ष पद पर जोहर सिंह निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लगातार अपनी इकाइयों का विस्तार करता चला रहा है उसी कड़ी में आज लंढौरा नगर इकाई का चुनाव संपन्न कराया गया था बहुत जल्द रुड़की नगर के व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारी को वह हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल एवं चुनाव अधिकारी अनूप राणा ने कहा की चुनाव की पूरी प्रक्रिया संगठन की रीति एवं नीति के अनुसार की गई है हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि लंढोरा नगर की कार्यकारिणी संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करेगी
इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की नव नियुक्त कार्यकारिणी संगठन की रीति एवं नीति के अनुसार व्यापारियों की सभी जायज समस्याओं के हल के लिए प्रतिबद्ध है उनकी यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए वह हर समय तत्पर रहे साथ ही उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को यह भी ताकीद किया कि जो लोग सदस्य बनने से रह गए हैं दोबारा सदस्यता की प्रक्रिया शुरू कर उनको भी सदस्य बनाया जाए
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कहा कि संगठन ने हम पर जो विश्वास दिखाया है हम उसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयत्न करेंगे एवं संगठन की नीति एवं नीति के अनुसार कार्य करके संगठन का विस्तार करने में अपना पूरा सहयोग देंगे
इस अवसर पर विनोद कुमार, नरेश कुमार ,मोहम्मद अख्तर ,हंसराज वर्मा ,रोहित कुमार बंसल ,नरेश कुमार जाटव, चौधरी करण सिंह ,सतीश शर्मा ,डॉक्टर प्रवीण, कबीर मलिक, मोहसिन आलम ,राजकुमार सैनी, अमित भटनागर ,अरविंद एवं जोहर सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।