Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर में श्रंगार आरती का आयोजन,बड़ी संख्या में पहुंचे मंदिर में श्रद्धालु

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन संचालित श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (रजि०) रुड़की में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भव्य सिंगर आरती का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिवेश शाशनी उप जिलाधिकारी ने कहा कि श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर रुड़की का सबसे प्राचीन मंदिर है यहां की भव्य श्रृंगार आरती देखकर मन मुग्ध हो गया। सभा के पदाधिकारी को एवं रुड़की वासीयों को मैं शिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल जी ने कहा कि हमारी सभा कई वर्षों से सावन की शिवरात्रि के पर्व पर मंदिर परिसर में सोमवार को श्रृंगार आरती आयोजित करती आ रही है और आज का श्रृंगार देखकर महाकाल की याद आ गई।

इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि आज भव्य श्रृंगार आरती में सर्वप्रथम भगवान शंकर जी की पिंडी का पंचामृत, केसर, भांग , आमरस ,चंदन कुमकुम, दूध ,दही ,शहद से अभिषेक किया गया तत्पश्चात फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया।

विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रो के उच्चारण के साथ भव्य श्रृंगार आरती की गई आरती में ढोल, नगाड़े,शंक, घड़ियाल एवं बैंड बाजों से संगीत दिया गया।

इस अवसर पर सभा की कोषाध्यक्ष भागवत स्वरूप एवं सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभा का एक उद्देश्य है सनातन धर्म का प्रचार प्रसार और हमारी सभा इस कार्य को भली भांति कर रही है।

 

इस अवसर पर सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता एवं नवीन अग्रवाल ने कहा कि आज में समय आ गया है जब हमें अपने सनातन संस्कृति को पहचानना होगा और परंपराओं का ध्यान रखते हुए हमें अपने युवा पीढ़ी में संस्कार देने होंगे।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रोहित शर्मा एवं आचार्य सचिन शर्मा ने कहा कि आने वाले सोमवार को भी इसी प्रकार श्रृंगार आरती का आयोजन किया जाएगा सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है अनुशासन से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369