Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरे भरे पेड़ लगाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और समाजसेवी अविनाश त्यागी की टीम सबसे आगे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है जिसके चलते आज रुड़की के ढंढेरा स्थित श्री श्याम एनक्लेव में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और प्रमुख समाजसेवी अविनाश त्यागी द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि आजकल का वातावरण पेड़ लगाने के लिए बेहद अनुकूल है प्रधानमंत्री का जो सपना है उसे लगातार देश में आगे बढ़ाया जा रहा है।साथ ही साथ जो भी वृक्षारोपण किया जाएगा उसका किस प्रकार से संरक्षण हो सकता है उसके विषय पर भी गंभीरता से सोचना चाहिए ताकि हरे पेड़ों को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा की आज की भागदौड़ की जिंदगी में पर्यावरण को बचाने के लिए हरे भरे पेड़ों को लगाना बेहद आवशायक है।इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी अविनाश त्यागी ने कहा कि हमारे वातावरण में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है, वृक्ष पर्यावरण को आक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं इसलिए समय समय पर वृक्षारोपण करना बेहद आवश्यक है इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा और समाजसेवी संस्थाओं को भी इसके लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य फारूक अली ने कहा कि वृक्षारोपण से प्रदूषण कम होता है जिससे आने वाली पीढियां का जीवन अधिक सुरक्षित होता है, वृक्ष कई तरह से पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं, वहींआओ मिलकर पेड़ लगाएं, हरी-भरी प्रकृति बनाएं।

इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि मोहम्मद शहजाद, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुंतजिर , मोहम्मद मेहरबान ,प्रणव चौधरी , मुकेश बालेकी, प्रवीण मानकपुर, वेदपाल बिंडु आदि ने वातावरण को शुद्ध करने हेतु नीम के पेड़ों को अधिक संख्या में लगाने का सुझाव भी दिया और साथ मिलकर वृक्षारोपण करने एवं संरक्षण करने के उपाय के विषय में सुझाव भी दिया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369