आरिफ नियाज़ी
रुड़की के थिथौला में सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिले टैक्सी ड्राइवर के शव का मंगलौर पुलिस ने आज खुलासा कर दिया । टैक्सी ड्राइवर की हत्या उसके लूट का विरोध करने पर की गई थी। एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया की घटना के खुलासे में सी आई यू का अच्छा प्रयास रहा है।उन्होंने बताया की
इस घटना में आरोपियों की धरपकड़ के लिए कांवड़ मेले की व्यस्तता के चलते मुखबिर तंत्र को एक्टिव करने के साथ ही CIU रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सपोर्ट भी मांगा गया था। विभिन्न सुराग का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने दो हत्यारोपियों को 23 जुलाई को देवबंद रोड से दबोचने में सफलता हासिल की जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।
एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया की आरोपियों से
पूछताछ में सामने आया है कि पेशे से ट्रक चालक शोरभ हाईस्कूल पास है और क्लीनर सन्नी पांचवीं तक पढ़ा है। इन्होंने लूट के उद्देश्य से मेरठ से हरिद्वार के लिए ओला कैब बुक कराया था इस सफर के दौरान लंढौरा क्षेत्र में सुनसान स्थान देखकर आरोपियों ने गाड़ी लूटने की कोशिश की लेकिन गाड़ी चालक मृतक चंद्रपाल द्वारा विरोध करने पर एक आरोपी ने मृतक को पकड़ लिया और दूसरे ने मृतक को गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के की जेब से 2400 रुपए निकाल लिये और कार ले जाकर कस्बा मंगलोर में पेट्रोल पंप में खड़ी कर दी ताकि एक-दो दिन बाद जब मामला शांत हो जाए तो गाड़ी को चुपके से अपने साथ ले जाएं।उन्होंने बताया की
कांवड़ मेले के बीच पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। पकड़े गए आरोपियों में शौरभ पुत्र वीर सिह निवासी ग्राम आमराडा भौजपुर मेरठ और सन्नी पुत्र राम किशोर निवासी हस्तिनापुर मखदूमपुर मेरठ के निवासी हैं। जिनके पास से
लूटी हुई गाडी की चाबी, कागजात और 500रुपए के अलावा एक तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।