रुड़की कावड़ में होटल ढाबों आदि पर रेट लिस्ट को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग अलर्ट हो गया है।खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने कोर कॉलेज से लेकर हाइवे होते हुए नारसन तक होटल,ढाबों,रेस्टोरेंट,चाय की दुकानों आदि का निरीक्षण किया जिसमें रेट लिस्ट ना होने पर लगभग बीस ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया जबकि तीस से अधिक दुकानदारों मौखिक चेतावनी दी गई है।
दरअसल खाद्य आपूर्ति विभाग कावड़ को लेकर बेहद गंभीर है सभी होटल ढाबों और दुकानदारों पर रेट लिस्ट लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है । क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक एम एस रावत और पूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा की टीम कवाड़ क्षेत्र कोर कॉलेज से होते हुए हाइवे पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट पर पहुंचे जहां उन्होंने नारसन तक होटल ढाबों और रेस्टोरेंट आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सभी मालिकों को रेट लिस्ट लगाने के सख्त निर्देश भी दिए इतना ही नहीं घरेलू गैस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए व्यवसायिक गैस सैलेंडर प्रयोग करने के निर्देश दिए।इस बाबत खाद्य आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक ने बताया की कावड़ में यह अभियान लगातार जारी रहेगा जो भी होटल ढाबा या रेस्टोरेंट आदि का दुकानदार बिना रेट लिस्ट के कार्य करेगा इसके खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही करेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।