आरिफ नियाज़ी
रुड़की के उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें विद्या समीक्षा के अंतर्गत स्विफ्ट चैट एप के माध्यम से रुड़की के विकास खंड के समस्त संकल समन्वयकों की बैठक में जिला समन्वयक जे एस कौशल ने विस्तार से सभी समन्वयकों को स्विफ्ट चैट एप की जानकारी देते हुए बताया की किस तरह से ऐप को चलाना है तथा कैसे शिक्षकों और छात्रों को इसकी जानकारी देनी है ।
इतना ही नहीं शिक्षकों की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार विमर्श हुआ।इस मौके पर रा.उच्चतर मां.विद्यालय रामनगर के प्राचार्य एव वी एस के नोडल अधिकारी नारायण दत्त शर्मा ने विद्या समीक्षा के अंतर्गत स्विफ्ट चैट एप के माध्यम से विकास खंड रुड़की के समस्त संकुल समन्वयकों को छात्र शिक्षकों की उपस्थिति भरने बच्चों को परख अभ्यास के अंतर्गत कैसे तैयारी करानी है उसी का आज प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर संमनव्यको को एप की पूरी जानकारी दी गई तथा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। एप के माध्यम से शिक्षक,सहायक और जिज्ञासा के माध्यम से जानकारी दी गई।इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक ननहेडा अमीर आलम, दीपक कुमार भौंरी, गेंदा सिंह तासीपुर, गॉडविन जॉन बेलडा,मुकेश शर्मा रामनगर, समीर शर्मा सिविल लाइन, सुनील देशवाल पनियाला,रोहिताश सैनी खंजरपुर और राजेंद्र सैनी दौलतपुर मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।