आरिफ नियाज़ी
रुड़की के भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता के कावड़ शिविर का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया ।इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं कावड़ आस्था का प्रतीक है । पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कावड़ यात्रा श्रद्धा और भक्ति की यात्रा है जिसके लिए आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के लोगों को भी कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा नेता ध्रुव गुप्ता की यह अच्छी पहल है जिन्होंने कावड़ियों के लिए एक बेहतर शिविर आयोजित किया है इस शिविर में भंडारे के साथ-साथ कांवड़ियों को निशुल्क दवाई भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कावड़ियों की सेवा करने से भगवान शिव भी बेहद प्रसन्न होते हैं इसलिए गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए राज्य सरकार भी कांवड़ियों की सेवा के लिए तत्पर है हरिद्वार आने वाले सभी कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है
ताकि कावड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो ।वही इस बाबत भाजपा के युवा नेता और शिविर के आयोजक ध्रुव गुप्ता ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना उनका पहला धर्म है वह कावड़ियों की सेवा के लिए दिन-रात खड़े रहेंगे ।उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को उनके शिविर में आने पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं उनकी टीम 24 घंटे कावड़ियों की सेवा में तत्पर है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, सुशील त्यागी,
रश्मि चौधरी,पंकज नंदा,पूजा नंदा,पार्षद विवेक चौधरी, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गौरव कौशिक, धीर सिंह, अनुराग त्यागी,पवन तोमर, एडवोकेट नवीन जैन, विकास पाल, पूजा नंदा,पंकज नंदा, सुभाष शर्मा,कविता रावत, दिनेश पंवार,वैद्य टेक वल्लभ, विजय रावत, डॉक्टर बृजपाल धीमान, शिवकुमार, किशन दत्त धीमान, करण सिंह कंबोज सैनी आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।