आरिफ नियाज़ी
रुड़की के आदर्शनगर में बना रपटा इस समय बेहद चर्चाओं में है रपटे को लेकर निवर्तमान मेयर गौरव गोयल और कांग्रेसी लगातार भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को निशाना बना रहे थे इतना ही नहीं उन पर तरह तरह के आरोप भी लगाए जा रहे थे लेकिन लंबी चुप्पी के बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने रपटे की हकीकत का राज खोला है। प्रदीप बत्रा का कहना है की आदर्शनगर में बनने वाला रपटा 93 l
लाख में नही बल्कि 13 लाख से अधिक की धनराशि से बना है।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रूड़की में सोलानी नदी पर रपटे के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था जिसमें अनुरक्षण मद वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत सोलानी सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबधिंत करने के कारण सेतु की डाउनस्ट्रीम की ओर मार्ग का डाइवर्जन बनाने का कार्य किया गया।
इसके लिए शासन को 93.45 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसके सापेक्ष बजट की लागत 57.77 लाख स्वीकृत किये गये। कार्य का अनुबन्ध 36.92 लाख रूपये पर गठित हुआ जोकि 36.09 प्रतिशत कम पर टेण्डर हुआ एवं रपटे के कार्य केवल 13.63 लाख में कराया गया। ठेकेदार को उक्त रपटे का 13.63 लाख रूपये भूगतान किया गया। जिसमें शेष धनराशी विभाग के पास सुरक्षित (जमा) है जिससे बरसात के पश्चात उक्त धनराशी से सड़क व नाले का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।