आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव से तीन जून से लापता युवती का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है हालांकि भगवानपुर पुलिस ने लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है लेकिन अभी तक भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। युवती के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं आए दिन उसकी तलाश रिश्तेदारीयों सगे संबंधी के साथ साथ आसपास के गांव में भी कर चुके हैं।
दरअसल खेड़ी शिकोहपुर गांव निवासी फुरकान की पुत्री बीती तीन जून को घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई थी उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया ।जिसके बाद फुरकान ने मंडावर पुलिस चौकी पर अपनी बेटी के लापता होने की तहरीर दी ।
जिसके बाद पुलिस ने युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की लेकिन लगभग दो माह का समय होने जा रहा है अभी तक भी लापता युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवती का परिवार युवती के लापता होने से बेहद मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
युवती की मां उसके गम में बीमार हो चुकी है। लापता युवती की सभी जगह तलाश कर चुके हैं लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली परिवार को उसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं पुलिस के मुताबिक लापता युवती की तलाश जारी है जल्द ही मिलने की संभावना है।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।