Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह ,जीत का इतिहास बनाएंगे करतार सिंह भड़ाना चैंपियन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर उपचुनाव में एक तरफ जहां कांग्रेस और भाजपा जीत के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है वहीं भाजपा के बड़े नेता इस चुनाव को लेकर भी भारी उत्साहित है खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने कैंप कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान दावा किया कि भाजपा इस बार मंगलौर उपचुनाव में इतिहास दर्ज करने जा रही है ।

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना भारी मतों से जीतकर विधानसभा में पहुंचेंगे । चैंपियन ने कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सीट हासिल कर रही है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को मतदान करें ताकि मंगलौर से एक नजीर पेश हो सके।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ उनकी पत्नी रानी देवयानी भी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार हैं बीजेपी सरकार ही विकास कर सकती है इसलिए जनता करतार सिंह भडाना को भारी मतों से विजय बनाएं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम वर्गों और जातियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।

उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने पति कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन के साथ मंगलौर के दर्जनों गांव का दौरा कर चुकी है जहां प्रचार के दौरान जनता में खास तौर से युवाओं में भारी जोश देखने को मिला इस बार जनता मंगलौर में परिवर्तन चाहती है और करतार सिंह भडाना को अपना नेता मान चुकी है। उन्होंने कहा कि आज तक भी मंगलौर की नुमाइंदगी करने वाले लोग कोई विकास कार्य क्षेत्र में नहीं करा पाये अगर जनता ने करतार सिंह भडाना को मौका दिया तो करतार सिंह बढ़ाना इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

कुंवर रानी देवयानी ने कहा कि करतार सिंह भडाना को लेकर मंगलौर की जनता में भारी उत्साह है जो लोग अभी तक भी मतदान नहीं कर पाते थे अब करतार सिंह भड़ाना के आने पर सभी लोग एकजुट होकर भाजपा को वोट करेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा इस बार जीत का इतिहास दर्ज करेगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक सांसद,विधायक और जनप्रतिनिधि हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बेहद सम्मान देती है अब पार्टी गांव गांव में भी मजबूत हो चुकी है

जिसका नतीजा 10 जुलाई को मंगलौर उपचुनाव में मतदान के दिन देखने को मिलेगा । रानी देवयानी और उनके पति कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन ने मंगलवार की आवाम से अपील करते हुए कहा की इस बार करतार सिंह भडाना को मौका दें । करतार सिंह बढ़ाना सीधे-साधे और किसान नेता है जो मंगलौर विधानसभा में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि हाजी और काज़ी ने कभी भी नारसन क्षेत्र से लेकर मंगलौर तक कोई विकास कार्य नहीं किया जिसके चलते मंगलोर विधानसभा आज भी बदल है जिसका ख़ामियाज़ा मंगलोर विधानसभा की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अगर समय रहते जनता जागरुक नहीं हुई तो मंगलौर की जनता से भारी चूक हो सकती है ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369