शादान अली
मंगलौर उपचुनाव का आज प्रचार का अंतिम दिन है कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है देर शाम कांग्रेस नेता कलीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की भाजपा के लोग झूठ बोलकर मंगलौर की जनता को गुमराह कर रहे हैं जिनका विकास से कोई लेना देना नहीं है।काज़ी ने कहा की करतार सिंह भडाना बाहरी व्यक्ति हैं जो चुनाव के बाद कहीं नजर नहीं आएंगे।
उन्होंने कहा की उत्तराखंड में तीन साल भाजपा की सरकार को हो चुके हैं लेकिन आज तक भी मंगलौर में विकास के नाम पर कुछ नही हुआ है मंगलौर में आज भी पूल सड़कें स्कूल और अस्पताल जो बुनियादी सुविधाएं हैं वह आज भी बदहाल बनी हुई हैं।उन्होंने कहा की एक तरफ बसपा है जो भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य कर रही है जनता को बहुत समझदारी से काम लेना है अगर भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को वोट करें ताकि मंगलौर में बड़े पैमाने पर विकास हो सके।
काज़ी निजामुद्दीन के समर्थन में भारी भीड़ कार्यक्रम में पहुंची थी ।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम अंसारी ने कार्यकम में पहुंचे लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।कलीम अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगाया की भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के समर्थक धमाकने का काम कर रहे हैं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन धमकाने का काम कर रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है कांग्रेस इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी जबकि बसपा तीसरे नंबर पर पहुंचेगी।उन्होंने सभी सर्व समाज के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंखयक विभाग के जिलाध्यक्ष मरगूब कुरैशी, कांग्रेस नेता शाहवकार चिश्ती, फरमान अली आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।