शादान अली
मंगलौर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना ने भगवानपुर चंदनपुर, खेड़ा जट्ट ,नगला सलारू, एवं मंगलौर में जाकर जनसंपर्क किया , इस अवसर पर हर गांव में भारी संख्या में ग्रामवासी विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को सुनने पहुंचे, सभी गांव में युवा बुजुर्ग करतार सिंह भडाना का स्वागत करते दिखाई दिए, इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि वह संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों पर चलने वाले है
और जात-पात उच्च नीच को नहीं मानते और कमजोर वर्ग लिए किस प्रकार से उत्थान हो सकता है ,उन्होंने कहा की वह मंगलौर के आम ग्राम वासियों का उत्थान करना चाहते हैं,इस अवसर पर भाजपा नेता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा की सभी को चौधरी चरण सिंह के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए उन्होंने किसानों से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को वोट देने की अपील की,रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह ने सभी ग्राम वासियों से आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को भारी मतों से जीताने की अपील की,
भाजपा नेता दिनेश पवार और ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने सभी मैंगलोर के निवासियों से आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जिससे मंगलोर क्षेत्र का विकास हो सके,इस अवसर पर अरविंद राठी, राजीव राठौड़ , चौधरी रामबीर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नन्दा, अनमोल त्यागी, आशु चौधरी,चंदन त्यागी,तथा काफी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं , बुजुर्ग,भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं पर स्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।