शादान अली
मंगलौर में अनुसूचित समाज के लोग भी अब भाजपा के समर्थन में आ गए हैं काफी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग मंगलोर विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना से मिलने पहुंचे, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी समाज के वरिष्ठ लोगों ने इस बार तय किया है कि इस बार वह अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को करेंगे इसके पीछे कई कारण हैं,
हरिजन समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि करतार सिंह भडाना जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं वह हमेशा दिल से बोलते हैं विशेषकर जब उन्होंने कहा कि आप उसी का सम्मान करें जिससे आपका दिल कहता हो, इस अवसर पर मंगलोर विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि वह गुरु रविदास से बहुत प्रभावित हैं जिस प्रकार से संत गुरु रविदास ने जात-पात उच्च को नहीं माना वह भी केवल मानवता को मानते है और जात-पात से उठकर मानव जाति के लिए कार्य करना चाहते हैं,
इस अवसर पर करतार सिंह भडाना ने अनुसूचित समाज के बुजुर्ग लोगों को पुष्प हार पहनाते हुए, उनका पैर छूते हुए सम्मान किया और कहा कि यदि आने वाले चुनाव में वह उन्हें अपना बेटा मानकर सेवा करने का मौका देंगे तो वह उनके समाज के बीच रहकर हमेशा बेटा बनाकर कार्य करेंगे, इस अवसर पर हरिजन समाज के युवा और बुजुर्ग काफी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने इस अवसर पर अवतार सिंह बढ़ाना जिंदाबाद के नारे भी लगाए।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।