आरिफ नियाज़ी
रुड़की में श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज के प्रति जो अभद्र टिप्पणी की गई उसके लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
हिंदू समाज कांग्रेस पार्टी से यह उम्मीद करता है कि वह अपने सदन के नेता से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने के लिए कहें यदि राहुल गांधी हिंदू समाज से माफी नहीं मांगते हैं तो यह आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेश अग्रवाल ने कहा कि यह बड़ा गंभीर विषय है कि हमारे देश का नेता प्रतिपक्ष देश में जिस धर्म के सबसे अधिक लोग निवास कर रहे हैं उनकी धर्म के प्रति ऐसी सोच रखता है।
इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हमारे देश का नाम हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान में हिंदुओं के प्रति ऐसी सोच रखने वाला व्यक्ति हमारे देश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष है और वह हिंदुओं को हिंसक,नफरत फैलाने वाला, असत्य बोलने वाला कहता है जो निंदनीय है राहुल गांधी को चाहिए हिंदू समाज से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगे यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो हिंदू समाज में आक्रोश बढ़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष की ही होगी नेता प्रतिपक्ष बनाकर हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति से क्या आशा की जा सकती है यदि उनके हाथ में सत्ता जाएगी तो वह हिंदू समाज को कहां पहुंचा देंगे।
इस अवसर पर सभा की कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप जी ने कहा कि यह हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्य की बात है कि हमारे देश का नेता प्रतिपक्ष इस तरह के बयान लोकसभा में देते हैं जिस से हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि अब वह नेता प्रतिपक्ष है और लोकतंत्र की सबसे बड़े मंदिर में वह बयान दे रहे हैं ऐसा अभियान जो किसी की भावनाएं आहत करता है उन्हें नहीं देना चाहिए और उन्होंने तो पूरे हिंदू समाज को हिंसक कह दिया।
इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल एवं आचार्य ओम जी शास्त्री ने कहा कि जो आज तक संविधान बचाओ का नारा दे रहे थे आज वह संविधान की धज उड़ा रहे हैं लोकसभा में भगवान शंकर की मूर्ति दिखाना गलत है और वह इस तरह की हरकतें बार-बार करते हैं यदि इन्होंने हिंदू समाज से माफी नहीं मांगी तो हम यह मांग करते हैं कि राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा से समाप्त कर दी जाए।
इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं ब्रह्म समाज के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने हिंदू धर्म के ऊपर टिप्पणी करके अपने मन की बात आज सबके सामने दिखाई है कि उनके मन में हिंदू समाज के प्रति कितना आक्रोश है।
इस अवसर श्रीमती सावित्री मंगला एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रमेश शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा उन्होंने हिंदू समाज के ऊपर जो कहा है उसे युवाओं को बहुत निराशा हुई है।
इस अवसर पर आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य सचिन शर्मा, आदित्य शर्मा, अनुज शर्मा , पंडित मनोज सेमवाल ,अशोक शर्मा, देवेंद्र प्रसाद सेमवाल, ऋषिपाल शर्मा अध्यक्ष जनपदीय ब्राह्मण सभा, देवेंद्र शर्मा संरक्षक जनपद के ब्राह्मण सभा, शुभम शर्मा, प्रियंका शर्मा ,सुभाष सक्सेना ,अनुज गुप्ता, उमेश प्रधान ,शिव प्रकाश त्यागी ,आयुष वर्मा ,गौरव कुमार ,ईश्वर चंद शर्मा, रामदेव शर्मा ,गोपाल शर्मा, बृजेश शर्मा, सुनीता ,श्रीमती नीलम सैनी ,श्रीमती नीता रानी ,श्रीमती राजबाला ,श्रीमती रेखा, पंडित रोहित शर्मा ,पंडित रविंदर शर्मा, आदि सम्मानित समाज के लोग उपस्थित रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।