आरिफ नियाज़ी
रुड़की के मंगलौर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए करतार सिंह भड़ाना ने नामांकर दाखिल करने के बाद नारसन बॉर्डर से लेकर मंगलौर तक विशाल रोड शो निकाला। रोड शो में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए,
रोड शो में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दावा कि इस बार मंगलौर मे कमल खिलाना तय है मंगलौर में इस बार इतिहास बनेगा। रोड शो में भाजपा समर्थक भारी संख्या में पहुंचे थे, स्वामी ने कहा की भारी भीड़ जुटने पर ये बात साफ हो गई है की इस बार मंगलौर की जनता बदलाव चाहती है और मंगलौर विधानसभा सीट भाजपा की झोली में जाएगी। वही करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मंगलौर में इस बार भाजपा भारी मतों के साथ विजय होगी मंगलौर की जनता ने जो इस रोड शो में प्यार दिया है उससे साबित होता है की मंगलौर की जनता ने अपना उम्मीदवार चुन लिया है। और भाजपा को जिताकर विधानसभा में भेजने की तैयारी में है।
इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर लगातार पुष्प वर्षा होती रही, भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि जिस प्रकार से मंगलोर क्षेत्र की जनता का स्नेह उनके साथ बना हुआ है और भाजपा पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं उससे प्रतीत होता है कि भाजपा की जीत निश्चित होगी , हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड में पांचो सीट भाजपा के पक्ष में गई हैं ठीक वैसे ही यह सीट भी भाजपा के पक्ष में जाएगी,
भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है, सभी लोग चाहते हैं कि मंगलोर सीट भी इस बार भाजपा के पक्ष में जाए और आने वाले चुनाव के दिन मैंगलोर के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करके करतार सिंह भडाना को भारी मतों से विजई बनाएंगे,
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि इस बार मंगलौर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मन बना लिया है, रोड शो में भाग लेने वालों में जिला प्रभारी आदित्य चौहान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह , सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुभाष वर्मा, सुशील राठी,ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी कविंदर सिंह,डॉ मधु सिंह,जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू,जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, भीम सिंह, प्रदीप पाल,जिला कौशअध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,
सोशल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक,युवा जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी ,अक्षय प्रताप सिंह, सुशील रावत, सुंदरलाल प्रजापति, संजय अरोड़ा, सचिन तनेजा,एडवोकेट नवीन जैन , जिला मंत्री सतीश सैनी, राजीव राठौड़, कुलदीप भड़ाना,मनोज कुमार, झबरेड़ा पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, रवि राणा, राजीव राणा आदि भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।