आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। रूड़की की मंगलौर विधानसभा के नारसन में भाजपा उपचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मंगलौर सीट जिताने के टिप्स दिए।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंगलौर की जनता विकास चाहती है और विकास के नाम पर वोट करेगी।उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचो सीटे बीजेपी के खाते में आई है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो प्रदेश के अंदर की सबसे ज्यादा सीटे भाजपा को ही मिली है। इससे साफ होता है कि जनता भाजपा को चाहती है और इस बार मंगलौर विधानसभा की जनता विकास के नाम पर ही वोट कर जीत का इतिहास रचेंगें। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। मंगलौर विधानसभा प्रत्याशी करतार भड़ाना ने कहा कि जनता का उन्हे भरपूर प्यार मिल रहा है। मंगलौर में इस बार परिवर्तन होगा।
गौरतलब है कि जब से उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ है तब से आज तक इस सीट पर भाजपा जीत ही दर्ज नहीं कर पाई है अब यह देखने वाली बात होगी कि इस बार भाजपा हाजी काजी के गढ को भेदने में कामयाब हो पाती है या नहीं।इस मौके पर भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार,राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,मास्टर नागेंद्र सिंह, जमीर हसन,अनीस गौड़, ध्रुव गुप्ता,पवन तोमर,अनुज सैनी, रश्मि चौधरी, सुशील चौधरी,राजेश सैनी,मधु सिंह,प्रवीण सिंधु,अरविंद गौतम,राव काले खां,देवेंद्र टिकोला आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।