आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत कलियर विधानसभा के रहमतपुर स्थित एक वेंकट हॉल में पहुंचे जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, सभी ने भाजपा जिंदाबाद और त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्राम सड़क योजना और ग्राम वासियों के लिए ग्राम का चौमुखी विकास करना ही उनके कार्यक्रमों की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो सम्मान उन्हे दिया है वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।उन्होंने कहा की अब समय आ गया है की पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी को और भी मजबूत करें ताकि आगामी चुनाव में उसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही ग्राम वासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है सभी केंद्र में मोदी जी को देखना चाहते थे इसलिए सभी ने एक मत से मोदी जी को चुना और संसदीय क्षेत्र में त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुना भाजपा ओ बी सी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में शपथ लेने के अगले ही दिन से किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के आदेश दे दिए
उससे यह पता चलता है कि भाजपा किसानो और ग्राम वासियों के विकास के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास बनाया है।कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रवक्ता पंकज नंदा ने कहा की भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए जनहित के कार्य लगातार करती रहती है, इस मौके पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में युवाओ को रोजगार से जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष
उमेश धीमान,मंडल अध्यक्ष सुभाष नगर आदित्य रोड ,मण्डल अध्यक्ष पंकजपाल,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु, नरेश प्रधान भगवानपुर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा सुशील चौहान, धीर सिंह रोड, पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा,भाजपा नेता मनोज सैनी, भाजपा आई टी सेल के संयोजक सोहन सिंह राणा, डॉ नवनीत परमार आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।