आरिफ नियाज़ी
रुड़की में राजहंस कला मंदिर संस्था का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली।इस मौके पर शपथ लेने वालों में त्रिवेणी वाले विपिन सिंघल को अध्यक्ष,अजय अग्रवाल सचिव, पारस गोयल कोषाध्यक्ष,आदि की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन सिंघल ने कहा की राज हंस कला मंदिर के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ठीक तरह से निर्वहन करें और अपनी जिम्मेदारी को समझें।उन्होंने कहा की उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने बताया की इस संस्था के द्वारा धार्मिक कार्यों को करना तथा प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित करना रहेगा इतना ही नहीं कथा के साथ साथ मेहंदी प्रतियोगिता को कराना भी संस्था का मुख्य उद्देश्य रहेगा।इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।