आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार झबरेड़ा पहुंचे भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का ढोल नगाड़ों के साथ सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर सासद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि झबरेड़ा के कार्यकर्ताओं की मेहनत को वह भुला नहीं पाएंगे लेकिन आने वाले नगर निकाय और विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया है।
अगर इसी उत्साह के साथ कार्यकर्ता मेहनत करते रहे तो उन्हे सफलता जरूर मिलेगी।रावत ने कहा की जिस उम्मीद और आशा के साथ जनता ने उन्हें लोकसभा चुनाव में जिताकर भेजा है वह अपने क्षेत्र की जनता को निराश नहीं करेंगे।हालांकि उन्होंने यह भी कहा की वह पूरे हरिद्वार की जनता के सांसद हैं जिन्होंने वोट दिया है उनका भी सम्मान और जिसने नहीं दिया उन्हें भी पूरा सम्मान दिया जाएगा ।उनके दरवाजे सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर समय खुले हैं एक फोन पर भी वह कार्यकर्ता के साथ खड़े दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा की ग्राम सड़क योजना और ग्राम वासियों के लिए ग्राम का चौमुखी विकास उनके कार्यक्रमों की प्राथमिकता है, इस अवसर पर आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही ग्राम वासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है सभी केंद्र में मोदी जी को देखना चाहते थे इसलिए सभी ने एक मत से मोदी जी को चुना और संसदीय क्षेत्र में त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुना भाजपा के पूर्व चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में शपथ लेने के अगले दिन से ही किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं
उससे यह पता चलता है कि भाजपा किसानो और ग्राम वासियों के विकास के लिए कार्यरत है, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा की भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए जनहित के कार्य लगातार करती रहती है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुष्प गुच्छ और पुष्प हार पहनकर स्वागत किया, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया,
उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में युवाओ को रोजगार से जोड़ा जायेगा।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार विमल कुमार, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,बैजन्ती माला, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता वीरेंद्र सैनी,रश्मि चौधरी, भाजपा नेता मोमिन अंसारी,राव काले खा,रश्मि चौधरी,कविंद्र चौधरी,भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़, सुशील त्यागी, पवन तोमर,मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,भाजपा नेता राजपाल सिंह, और देशराज कर्णवाल ,पंकज नंदा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।