आरिफ नियाज़ी
रुड़की निवासी आदि सेहल ने आईआईटी जेईई एडवांस् में ऑल इंडिया रैंक 1384 (AIR 1384) प्राप्त कर परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह सफलता अपनी दिन-रात की कड़ी मेहनत और परिवार से मिली प्रेरणा के चलते लगातार 18 घंटे पढ़ाई कर प्राप्त की है आदि सेहल के पिता कुलदीप कुमार आर्मी ऑफिसर रहते हुए देश सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
तथा उनके दादा जी नाथीराम सेहल पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत (रिटायर) है जो की एक बहुत बड़े समाजसेवी है जो निरंतर देश एवं अपने सैन समाज के हित में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं आदि सेहल का सपना है कि भविष्य में वह रिसर्च इंजीनियर या इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियर बनकर दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करे आदि सेहल की इस सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं शहर वासियों और पूरे सैन समाज में अपार हर्ष एवं जश्न का माहौल है परिवार वह मोहल्ले वासियों ने आदि सेहल का स्वागत करते हुए
उसे मिठाई खिलाकर बधाइयां व शुभकामनाएं दी है पूरा सैन समाज आदि सेहल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा आदि सेहल व उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं इस मौके पर मनोज कुमार बरछिवाल का कहना है की आदि सेहल की इस सफलता से स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।